BRABU UG Admission 2022 Date : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) स्नातक सत्र 2022-25 के भाग- I में प्रवेश के लिए यूएमआईएस पोर्टल 26 अप्रैल, 2022 से खुलेगा।
84 कॉलेजों में होगा स्नातक पार्ट- वन में एडमिशन:
इस बार यानि वर्ष 2022 में 84 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट वन में छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। (BRABU UG Admission 2022) आपको बता दें कि संबद्धता समाप्त होने के कारण 22 कॉलेजों के नाम BRABU के UMIS पोर्टल से हटा दिए गए हैं। पिछली बार 106 कॉलेजों में प्रवेश लिया गया था।
BRABU के DSW ने बताया:
बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण खंड से 84 कॉलेजों की सूची आई है. स्नातक सत्र 2022-25 के भाग-I में प्रवेश के लिए उनका नाम यूएमआईएस पोर्टल पर पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की संख्या कम होने के बाद भी सीटों की संख्या कम नहीं होगी. पिछली बार एक लाख 56 हजार सीटों पर दाखिले हुए थे। इस बार भी इतनी ही सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा।
https://wbnrc.in/bihar/weather-forecast-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/